{"_id":"62780d249397552ae518d1c9","slug":"hathras-ignoring-the-rules-the-sadhu-has-been-promoted-action-will-be-taken-hathras-news-ali291082055","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नियमों की अनदेखी कर साढ़ू की कर दी पदोन्नति, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नियमों की अनदेखी कर साढ़ू की कर दी पदोन्नति, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर नियमों की अनदेखी कर अपने सगे साढ़ू की पदोन्नति करने का आरोप है। इस मामले की जांच हुई, जिसमें पुष्टि के बाद अब संयुक्त निदेशक (जेडी) ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए विद्यालय के नियंत्रक को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
जीएसएएस इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक मुनेंद्र प्रताप सिंह की पदोन्नति नियम विरुद्घ किए जाने की शिकायत जेडी से की गई थी। इसकी जांच डीआईओएस द्वारा गठित कमेटी ने की। इसमें पाया गया कि प्रधानाचार्य कैलाशचंद्र एवं सहायक अध्यापक मुनेंद्र प्रताप सिंह आपस में सगे साढ़ू हैं। संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्रस्तुत पदोन्नति पत्रावली में मुनेंद्र प्रताप सिंह के पिछले पांच वर्षों के परीक्षाफल एवं पदोन्नति पत्रावली में दिए गए परीक्षाफल दोनों में भिन्नता मिली है।
जांच अधिकारी ने अपनी आख्या में यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यालय में वर्ष 2014-15 से लेकर वर्ष 2019-20 तक विद्यालय की कक्षा 11 व 12 में इतिहास विषय का कोई भी छात्र अध्ययनरत/पंजीकृत नहीं था। इससे स्पष्ट है कि संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की उपरोक्त वर्षों की इतिहास विषय में छात्र संख्या शून्य होते हुए भी अपने सगे रिश्तेदार को प्रवक्ता पद पर पदोन्नति में अनुचित लाभ दिए जाने के लिए कूटरचित पत्रजात तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ने अपनी जांच आख्या में की है। अब प्रधानाचार्य को पूर्णरूप से दोषी माना जा रहा है। डीआईओएस ऋतु गोयल का कहना है कि जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान के प्रधानाचार्य कैलाशचंद्र के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के लिए विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक को पत्र लिखने के लिए जेडी का पत्र प्राप्त हुआ था। इसे लेकर हमने विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक को पत्र भेज दिया है, ताकि संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल के आदेश का पालन हो सके। संवाद