फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ignoring the order of the regime under the charge of Deputy Commissioner MNREGA

हाथरस : उपायुक्त मनरेगा के चार्ज में शासन के आदेश की अनदेखी

Thu, 11 Feb 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ignoring the order of the regime under the charge of Deputy Commissioner MNREGA
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में मनरेगा के कार्यों की जिम्मेदारी शासन के निर्देशों को दरकिनार कर दी गई है। शासन स्तर से श्रम रोजगार उपायुक्त व स्वत: रोजगार उपायुक्त के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में स्वत: रोजगार (एनआरएलएम) के उपायुक्त की तैनाती भी की जा चुकी है, लेकिन मनरेगा के उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपने में शासनादेश की अनदेखी की गई है। शासन स्तर से उपायुक्त श्रम रोजगार व उपायुक्त स्वत: रोजगार को रिक्त पदों का प्रभार दिए जाने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं।
शासन ने अपने निर्देश में कहा है कि जिले में उपायुक्त श्रम रोजगार व उपायुक्त स्वत: रोजगार में से एक पद रिक्त होने की दशा में रिक्त पद का प्रभार जिला विकास अधिकारी को दिया जाए। जिला विकास अधिकारी का पद रिक्त होने की स्थिति में उपायुक्त श्रम रोजगार या उपायुक्त स्वत: रोजगार का जो भी पद रिक्त हो, उसका प्रभार उपायुक्त श्रम रोजगार/उपायुक्त स्वत: रोजगार में से जो भी तैनात हों, उसको दिया जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से पिछले दिनों उपायुक्त स्वत: रोजगार अशोक कुमार की तैनाती की गई है। इसके बाद चार्ज का वितरण किया गया है, लेकिन इसमें शासन के आदेश की अनदेखी की गई है। मनरेगा का चार्ज यहां परियोजना निदेशक डीआरडीए को दे रखा है, जबकि शासनादेश के अनुरूप डीडीओ को मनरेगा उपायुक्त का चार्ज देना चाहिए और डीडीओ के पद रिक्त की स्थिति में उपायुक्त एनआरएलएम को देना चाहिए, लेकिन यहां आदेश को दरकिनार कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर यदि कोई भिन्न स्थिति बनती है तो इस संबंध में कार्रवाई शासन के पूर्व अनुमोदन के साथ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed