फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: IG Zone taught crime control lesson to officials

हाथरस: आईजी जोन ने अधिकारियों को पढ़ाया अपराध नियंत्रण का पाठ

Fri, 21 Aug 2020 02:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: IG Zone taught crime control lesson to officials
हाथरस: पुलिस लाइन का निरीक्षण करते आईजी पीयूष मोर्डिया। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवागत पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र पीयूष मोर्डिया ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण का पाठ पढ़ाया। एसपी दफ्तर में हुई इस बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ डीएम भी मौजूद थे। उन्होंने जिले में अपराध की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सभी थाना प्रभारियों के साथ भी आईजी ने बैठक कर अपराध नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की।
आईजी ने सबसे पहले एसपी कार्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रांतवीर, एएसपी प्रकाश कुमार सहित अन्य समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस कार्यालय के सभागार में गोष्ठी की गई, जिसमें जिले में घटित घटनाओं, पुरस्कार घोषित एवं टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, बीट प्रणाली की व्यवस्था, कोविड-19 की रोकथाम के लिए पुलिस प्रबंधन, पुलिस के सराहनीय कार्य, जनसुनवाई एवं कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन

आगामी त्योहारों एवं कोविड-19 के दृष्टिगत लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए समुचित निर्देश दिए। गोष्ठी में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed