{"_id":"5f11f4a08ebc3e63bc3cc064","slug":"hathras-if-you-keep-the-guard-overbridge-will-be-done-in-a-month-hathras-news-ali2389063127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गार्डर रख जाएं तो एक महीने में हो जाएगा ओवरब्रिज का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गार्डर रख जाएं तो एक महीने में हो जाएगा ओवरब्रिज का काम
विज्ञापन
हाथरस: ओवरब्रिज निर्माण के लिए होता काम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहा पर बन रहे ओवरब्रिज में रेलवे क्रॉसिंग के बीच यदि गार्डर स्थापित कर दिए जाएं तो निर्माणदायी संस्था एक माह में काम पूरा कर देगी। कोरोना काल के चलते ओवरब्रिज का निर्माण भी धीमी गति से चल रहा है। सेतु निगम द्वारा सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया गया है। इस कारण राहगीरों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहरवासियों को जाम के झाम से राहत दिलाने के लिए शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम ने काफी हद तक काम पूरा कर दिया है। अब रेलवे के ब्रिज विभाग द्वारा रेलवे क्रासिंग के बीच 54 मीटर का गार्डर स्थापित किया जाना है। यदि रेलवे का ब्रिज विभाग गार्डर को जल्द स्थापित कर देता है तो एक माह के अंदर रेलवे निर्माण विभाग द्वारा एक माह में ओवर ब्रिज के बाकी काम को पूरा कर दिया जाएगा।
सेतु निगम द्वारा अभी तक दोनो ओर सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को रास्ता तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। रेलवे निर्माण विभाग के रामशंकर का कहना है कि अब ब्रिज डिपार्टमेंट द्वारा गार्डर का कार्य किया जाना है। उसके बाद निर्माण विभाग एक माह के अंदर कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे।