फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If you get caught in greed, you will be a victim of cybercrime: ASP

हाथरस : लालच में फंसेंगे तो साइबर क्राइम के शिकार होंगे : एएसपी

Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If you get caught in greed, you will be a victim of cybercrime: ASP
हाथरस : एमएलडीवी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते एएसप - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले स्थानीय श्याम कुंज स्थित एमएलडीवी इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कई सवालों का जवाब देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत एएसपी प्रकाश कुमार व सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। तदुपरांत कॉलेज के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने उनका जोशीला स्वागत किया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना और फिर स्वागत गान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एएसपी ने विद्यार्थियों को काफी ज्ञानवर्धक जानकारी दीं। उन्होंने कहा कि आकर्षण और लालच से साइबर अपराध शुरू होता है। जहां आप लालच में आएंगे, वहीं ठगी के शिकार होंगे। साइबर अपराधी अपना जाल बिछाते हैं और मैसेज कर तरह-तरह के लालच देते हैं। ऐसे लालच में आदमी फंस जाता है और ठगी का शिकार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर वर्ल्ड डार्क वर्ल्ड है। जब आप कोई एप डाउनलोड करते हैं तो वह एप डाउलोडिंग से पहले लोकेशन और स्टोरेज की परमिशन मांगता है। आप उस परमिशन पर क्लिक कर देते हैं। ऐसे में एप डाउनलोड हो जाता है। ऐसे में आपकी रिकॉर्डिंग व वीडियो को कोई और भी स्टोरेज कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि आपके मोबाइल फोन पर कैमरे के माध्यम से कोई भी फोटो या वीडियो आया है तो वह कई एप में चला गया है तो इससे आपकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से डेबिट और क्रेडिट कार्ड के अंतर के बारे में पूछा। एक विद्यार्थी ने उनके इस सवाल का जवाब दिया। साथ ही यह भी कहा कि अपने पेटीएम, डेबिट, क्रेडिट कार्ड के पिन नंबर आदि की जानकारी न दें।
एएसपी ने विद्यार्थियों को पुलिस की पाठशाला में जीवन की पाठशाला का भी ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित होने के साथ संवेदनशील भी बनें। उन्होंने अपनी शिक्षा व सफलता के कई अनुभव भी विद्यार्थियों को बताए।

सीओ सिटी ने कहा कि किसी भी तरह की धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली पोस्ट शेयर न करें। अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करें। बिना झिझक पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपके साथ है। इस मौके पर विद्यालय की छात्रा मुस्कान, रितु शर्मा, श्रुति रावत आदि ने एएसपी से सवाल पूछे। एएसपी ने उनकी जिज्ञासा शांत की। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका वार्ष्णेय मंचासीन थीं। संचालन पूनम सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed