फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If you are not satisfied with the result then apply for re-examination

हाथरस : परीक्षाफल से नहीं हैं संतुष्ट तो पुन : परीक्षा के लिए करें आवेदन

Wed, 25 Aug 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If you are not satisfied with the result then apply for re-examination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020-21 को लेकर परीक्षार्थी काफी परेशान हैं। कई परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम तो घोषित है, लेकिन अंक नहीं दर्शाए गए हैं। कई परीक्षार्थियों को अनुपस्थित दर्शाया गया है तो कई परीक्षार्थियों के अंक उनकी उम्मीद से कम हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड की तरफ से पुन: परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए परीक्षा आवेदन संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य के पास 27 अगस्त तक हर हाल में जमा करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2021 की परीक्षा का परीक्षाफल 31 जुलाई को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। घोषित परीक्षाफल 2021 में शामिल सभी इच्छुक परीक्षार्थी (विदहेल्ड श्रेणी, सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक प्राप्त करने वाले आदि सभी श्रेणी के परीक्षार्थी सम्मिलित हैं), को प्राप्त अंक या परिणाम में सुधार, एक या एक से अधिक विषयों में अंकों में सुधार के लिए पुन: परीक्षा के रूप में मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि इस परीक्षा में जो भी विद्यार्थी शामिल होना चाहते हैं, वह परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर, उसे भरकर अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को 27 अगस्त तक उपलब्ध करा दें। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थी से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थी यदि चाहें तो वह भी आगामी प्रयोगात्मक परीक्षा में पुन: सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों से प्राप्त भरे हुए आवेदन पत्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय लॉग इन के माध्यम से प्रतिदिन अपलोड करेंगे। अपलोड करने की तिथि 29 अगस्त 2021 की रात 12 बजे तक है। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन पत्र अपलोड नहीं होगा। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तरदायी होंगे। अंक सुधार के लिए इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के मूल्यांकन से प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। परीक्षार्थी के पूर्व में घोषित परीक्षाफल लिखित अंश में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed