फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If toys are made in the country market then prices will also be lower

हाथरस: देश बाजार में बनें खिलौने तो कीमतें भी होंगी कम

Thu, 03 Sep 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If toys are made in the country market then prices will also be lower
हाथरस: शहर की एक दुकान में रखे खिलौने। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चीन से युद्ध के हालात के बीच भारतीय बाजार में खिलौनों की आवक कम हो गई है। पीएम खिलौना उद्योग से अर्थव्यवस्था में जान फूंकने पर जोर दे रहे हैं, जिससे स्थानीय खिलौना विक्रेताओं की उम्मीदों को भी पंख लगे हैं। उनका कहना है कि यदि भारतीय बाजार में खिलौनों का उत्पादन बढ़े तो निश्चित ही खिलौनों की लागत कम होगी और इनका बाजार मूल्य भी चीनी खिलौनों के मुकाबले कम रहेगा। शहर के दुकानदारों को खिलौना बाजार में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जिन कामों को हम छोटा समझ रहे हैं, आज विश्व स्तर पर उनकी मांग अधिक है। विश्व स्तर पर खिलौना बाजार सात लाख करोड़ रुपये का है। इसमें भारत की भूमिका बिल्कुल न के बराबर है। खिलौना बनाना भारत के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद खिलौना कारोबारियों का उत्साह बढ़ गया है। दुकानदार खिलौनों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद भी जता रहे हैं। यदि भारतीय खिलौनों का उत्पादन बढ़ता है शहर के दुकानदार यह कह रहे हैं कि खिलौने सस्ते होंगे, क्योंकि चीन से खिलौना आने से कई कई तरह के कर लगने के कारण इनके दाम भी बढ़ जाते हैं। वैसे भी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंर्ड्स के तहत खिलौने चेक होकर आएंगे तो 30 प्रतिशत रेट और बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने खिलौना का उत्पादन बढ़ाने की बात कही है। इससे खिलौने बनाने में वृद्धि होना तय है। अपने देश में ही बनने से खिलौने सस्ते होंगे, क्योंकि चीन से यहां तक आने में कई कर लगते हैं और खिलौनों का दाम बढ़ जाता है। 100 रुपये का खिलौना बाजार में आते-आते 500 रुपये का हो जाता है।

-संजय अग्रवाल, दुकानदार
पीएम मोदी खिलौना बाजार को बढ़ाने की बात कह रहे हैं। इससे खिलौना बाजार में बढ़ोतरी होगी। खिलौने सस्ते होने से खरीदने में काफी राहत मिलेगी। खिलौना बाजार देश के अंदर रोजगार बढ़ाने का भी एक सशक्त माध्यम बन सकता है।
-शिवम, ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed