{"_id":"61f55ee77c3dc56721599607","slug":"hathras-if-the-police-did-not-take-action-the-angry-villagers-reached-kotwali-sadabad-news-ali2840664142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर शनिवार को कोतवाली पर पहुंचे। इन ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर करते हुए चार दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर आक्रोश जाहिर किया।
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले एक युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने चार दिन पहले कोतवाली में तहरीर भी दी थी, लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
शनिवार को ग्रामीणों ने गांव में पंचायत की और उसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर कोतवाली पहुंच गए। यहां युवती के परिजनों व ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश जाहिर किया। किसी तरह अपराध निरीक्षक द्वारा इन ग्रामीणों को समझाया बुझाया गया और दो दिन में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो सका।