फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the format is not filled till 15, the amount will not be available to the passengers

हाथरस: 15 तक नहीं भरा प्रारूप तो नहीं मिल पाएगी यात्रियों को राशि

Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If the format is not filled till 15, the amount will not be available to the passengers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिन यात्रियों ने मार्च में एमएसटी बनवा ली और लॉकडाउन के चलते रोडवेज बसों में सफर नहीं कर सके, उन यात्रियों ने यदि 15 अगस्त तक बस स्टैंड पर निर्धारित प्रारूप भरकर नहीं दिया तो उन्हें आगे इस राशि से सफर करने का मौका नहीं मिलेगा। नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा होने और जागरूक करने के बाद चंद यात्रियों ने ही इस प्रारूप को भरा है। इस कारण काफी यात्रियों को आर्थिक क्षति हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की अवधि में सफर नहीं करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम स्तर से यात्रियों द्वारा पूर्व में एमएसटी बनवाते समय जमा की गई राशि को आगे जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए यात्रियों को बसस्टैंड पर पहुंचकर एमएसटी कार्ड व जमा शुल्क रसीद की छायाप्रति जमा करनी होगी।
विज्ञापन

एक प्रारूप भरना होगा। डिपो के अधिकारियों द्वारा उसका सत्यापन कर मुख्यालय को भेजा जाएगा। उसके बाद उस राशि को आगे समायोजित किया जाएगा। कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि 15 अगस्त तक जिन यात्रियों ने प्रारूप नहीं भरा है, उनकी पूर्व की राशि आगामी सफर में समायोजित नही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed