फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the demands are not met, then the Technical Employees Union will undertake a gradual hunger strike.

हाथरस : मांगें न मानीं तो प्राविधिक कर्मचारी संघ करेगा क्रमिक अनशन

Sun, 14 Mar 2021 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If the demands are not met, then the Technical Employees Union will undertake a gradual hunger strike.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री के हस्तक्षेप के बाद राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश काम पर लौट आए हैं। ओटीएस को सफल बनाने के लिए उन्होंने आंदोलन को खत्म कर दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि वे काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री द्वारा संवर्ग की समस्याओं के निवारण के निर्देश के बाद भी ऊर्जा प्रबंधन द्वारा संबंधित आदेश न जारी किए जाने की स्थिति में आंशिक संशोधित अष्टम व नवम चरण का आंदोलन जारी रहेगा। ऊर्जा मंत्री द्वारा तत्काल शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन को संवर्ग की समस्त मांगों व समस्याओं का समाधान किए जाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत संघ प्रतिनिधियों से वर्तमान में जारी प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन को स्थगित कर कार्य पर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल तक आंदोलन को स्थगित रखते हुए काली पट्टी बांध कर ओटीएस को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहते हुए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के जिला सचिव मनोज सेंगर कहा कि यदि इस दौरान प्रबंधन द्वारा टेक्नीशियन कार्मिकों की समस्याओं के निवारण की दिशा में उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो आठवें चरण के आंदोलन में पांच अप्रैल को सुबह दस बजे से दस अप्रैल तक पांच दिवसीय क्रमिक अनशन किया जाएगा। नौवें चरण में 12 अप्रैल से शक्ति भवन लखनऊ पर मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed