फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If Gunda tax collection is not stopped, Hinjam will agitate on roads

हाथरस: गुंडा टैक्स वसूली न हुई बंद तो हिंजामं करेगा सड़कों पर आंदोलन

Fri, 17 Jul 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If Gunda tax collection is not stopped, Hinjam will agitate on roads
हाथरस: गुंडा टैक्स की वसूली केविरोध में तहसील सदर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हिंदू जागरण मंच के ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी हाथरस नगर के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को टेंपो एवं प्राइवेट वाहन चालकों से गुंडा टैक्स वसूली के विरोध में तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम सदर रामजी मिश्र को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा ने उप जिलाधिकारी सदर को बताया कि प्रदेश सरकार ने तहबाजारी के सभी ठेकों को बहुत समय पहले ही निरस्त कर दिया था। नगर पालिका हाथरस ने भी किसी प्रकार का कोई तहबाजारी का ठेका नहीं उठाया है, फिर भी हाथरस शहर के मुख्य मार्गों पर टेंपो चालकों एवं प्राइवेट वाहन वालों से जबरन गुंडा टैक्स की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के नगर स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल ने कहा की शहर के मुख्य मार्गों पर की जा रही गुंडा टैक्स वसूली उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन के दावे की हवा निकाल रही है। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से यह वसूली हो रही है। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मांग की कि वह जल्द से जल्द टेंपो चालकों एवं प्राइवेट वाहनों से गुंडा टैक्स की वसूली को बंद कराएं। जबरन टैक्स वसूलने करने वालों के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज किया जाए। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अखिलेश गौतम, अभिषेक राज, दुष्यंत पौरुष, शिवम सोलंकी, वैभव शर्मा, ललित कुशवाहा, कपिल श्रोतिय, शंभु पचौरी, सूरज सोलंकी, दिवाकर शर्मा, चिराग शर्मा, अशोक कुमार, लवकुश, सोनू पंडित, शिवम निषाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed