फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If action is not taken against the culprits then agitation will be done

हाथरस : दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो किया जाएगा आंदोलन

Sun, 06 Jun 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If action is not taken against the culprits then agitation will be done
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि दरगई में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले को स्थानीय प्रशासन ने रफा-दफा करने का प्रयास किया है। इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। यदि इस प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इसे लेकर विहिप व बजरंग दल आंदोलन करेगा। संगठन के पदाधिकारी यहां होटल गैलेक्सी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दरकई गांव में गोवंश के अवशेषों को बिना किसी जांच पड़ताल की पशुओं के अवशेष बताकर आनन-फानन दफना दिया गया। इस गंभीर प्रकरण को रफा-दफा करने का जो प्रयास किया, उससे हिंदू समाज की भावना काफी आहत हुई। इस पर अधिकारियों से बात की गई तो आश्वासन दिया गया की इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जब डीएम से मिलने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हुआ। पदाधिकारियों ने बताया कि जब वह डीएम कार्यालय पहुंचे तो डीएम वहां नहीं मिले। आवास पर भी उनसे संपर्क नहीं हुआ। विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह समरसता प्रमुख व हाथरस के जिला पालक अधिकारी जगवीर प्रसाद मिश्र ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा अगर इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के साथ-साथ जिन लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पत्रकार वार्ता में विहिप विभाग अध्यक्ष राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, जिला सहमंत्री नरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मदन गोपाल, मनोज द्विवेदी, हर्षित गौड़, प्रवीन खंडेलवाल, मनोज वार्ष्णेय, सोनू भारती, सचिन अग्रवाल, अनिकेत, सनी चौधरी, प्रशांत कुलश्रेष्ठ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed