{"_id":"613a53b28ebc3eb7cf495722","slug":"hathras-if-action-is-not-taken-against-the-accused-will-complain-to-the-higher-authority-sasni-news-ali272759793","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारी से करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारी से करेंगे शिकायत
विज्ञापन
दलित उत्पीड़न को लेकर बुधवार की देर रात थाने पर मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
ग्राम अजरोई निवासी एक दलित परिवार ने शोषण व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बुधवार की देर रात थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उसने घर में घुसकर गाली गलौज करने एवं उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर, आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो हम इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विशाल कुमार पुत्र राम सनेही नेे आरोप लगाया है कि वह गांव से सासनी दवा लेने जा रहा था। रास्ते में गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ मुझे गाली गलौज देने लगा। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा।
तभी आरोपी का भाई मौके पर आ गया और मुझे मारने लगा। डर की वजह से मैं जान बचाकर घर भाग आया। उस वक्त ग्रामीणों ने बच्चों का विवाद कह कर मामले को शांत कर दिया। लेकिन शाम को जब स्वजनों के साथ खाना खा रहा था तभी आरोपी के भाई ने अपने साथियों के साथ घर में घुस कर गाली गलौज करते मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना का कहना है कि बच्चों के विवाद को लेकर अजरोई के लोग थाने आए थे। कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया है।