फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Husband will also keep fast of Karva Chauth for wife

हाथरस : पति भी रखेंगे पत्नी के लिए करवा चौथ का उपवास

Thu, 13 Oct 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Husband will also keep fast of Karva Chauth for wife
हाथरस : सुनील अग्रवाल व अंजलि अग्रवाल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति की दीघार्यु व सलामती के लिए उपवास रखती हैं। कुछ पति भी इस दिन अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखेंगे। कई पति शादी के बाद से ही व्रत रख रहे हैं। उनका कहना है कि वह भी अपनी पत्नियों की सलामती के लिए यह व्रत रख रहे हैं और अपनी मोहब्बत का इजहार कर रहे हैं।
स्थानीय विजय नगर निवासी कारोबारी सुनील अग्रवाल और उनकी पत्नी अंजलि अग्रवाल दोनों करवा चौथ का व्रत साथ-साथ रहते हैं। सुनील का कहना है कि उनकी शादी को 16 साल हो चुके हैं। करवा चौथ के लिए वह भी अपनी पत्नी के लिए उपवास रहते हैं। उनका कहना है कि जब उनकी पत्नी उनके लिए साल में कई व्रत रखती हैं तो क्या वह अपनी पत्नी के लिए साल में एक व्रत नहीं रख सकते।
विज्ञापन

वैसे भी करवा चौथ का व्रत रखकर वह अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। शहर के एक अन्य कारोबारी दीपेश अग्रवाल की शादी को 25 साल हो चुके हैं। उनका कहना है कि वह भी अपनी पत्नी नीरू अग्रवाल के लिए शादी के बाद से ही उपवास रह रहे हैं। करवा चौथ पर दोनो उपवास रखते हैं और एक दूसरे की दीर्घायु की कामना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed