{"_id":"601303df8ebc3ef9c33bee35","slug":"hathras-husband-detained-for-assaulting-wife-shaphu-news-ali2548684105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पत्नी से मारपीट करने पर पति को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पत्नी से मारपीट करने पर पति को लिया हिरासत में
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव नगला चक्की निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की है। महिला की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस उसके पति को कोतवाली ले आई। थोड़ी देर बाद आरोपी की मां और उसकी पत्नी भी कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में महिला अपनी व्यथा कहते हुए बेहोश हो गई। बाद में पता चला की गृह क्लेश के कारण उसने तीन दिन से खाना नहीं खाया है। पुलिस ने उसे चाय और बिस्कुट खिलाए और सिर दर्द की दवा भी दिलवाई।
महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले गांव नगला चक्की निवासी वरुण से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह भी उसने मारपीट की थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस महिला के मायके से उसकी मां और भाई के आने का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने उसके पति को भी कोतवाली में ही बैठा रखा था।