{"_id":"62f15cc00da5dd0e203dddc2","slug":"hathras-husband-and-wife-were-very-happy-both-sons-study-in-convent-school-sadabad-news-ali297804768","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेहद खुश थे पति-पत्नी, कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं दोनों बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेहद खुश थे पति-पत्नी, कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं दोनों बेटे
विज्ञापन
दंपती की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
नगला घनी में गोली लगने से मृत मिले पति पत्नी के घटना को लेकर पुलिस साफ-साफ कुछ नहीं कह रही है। हालांकि पुलिस मामले तहकीकात कर रही है ।
चाचा प्रमोद ने बताया हरदम सिंह के चार बेटे हैं। इनमें से तीन सरकारी सेवा में और राजेश कृषि कार्य देखता है। उसकी शादी जगदेव नगरिया गोंडा अलीगढ़ की रहने वाली कुसुमा के साथ 2006 में हुई थी। बेटे हेमंत और हर्ष के साथ परिवार बेहद खुशी से रह रहा है। परिजन बताते हैं कि पति पत्नी में बेहद स्नेह था।
दोनों ही बच्चों की भविष्य को लेकर बेहद चिंतित थे। बच्चों के भविष्य के दृष्टिगत उन्हें कान्वेंट स्कूल में पढ़ाया जा रहा है। दोनों के बीच आज तक झगड़ा नहीं हुआ। घर में किसी बात की कोई कमी नहीं है। इससे साफ है कि राजेश और कुसुमा के लिए आत्महत्या की कोई वजह है ही नहीं। ये भी बताया है कि राजेश बेहद हसमुख स्वभाव का है। बरहाल ये हत्या है या आत्महत्या ये पुलिस जांच के बाद पता चलेगा।