फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Husband accused of killing son

हाथरस: पति पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप

Mon, 03 Aug 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Husband accused of killing son
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक विवाहिता ने अपने पति पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति के एक महिला से संबंध हैं। महिला ने इस आश्रय का प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर को देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र की प्रति मुख्यमंत्री, डीजीपी और आईजी मेरठ मंडल को भेजी गई है।
क्षेत्र के गांव लढ़ौटा निवासी सुमन कौशिक पुत्री भगवानदास ने बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी शादी करीब 26 वर्ष पूर्व यमुनापुरम (बुलंदशहर) निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों के एक 22 वर्षीय पुत्री मानसी एवं 20 वर्षीय पुत्र पुरू कौशिक हैं। आरोप है कि पिछले पांच वर्ष से पति के यमुनापुरम में रहने वाली महिला से अवैध संबंध है। उसका पुत्र एवं वह जब पति के संबंधों का विरोध करते तो वह उनसे आए-दिन मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

गृहक्लेश के चलते पति ने करीब छह माह पहले उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में पिता के साथ रह रही है। अचानक 28 जुलाई को उसकी पुत्री ने फोन पर बताया कि रात्रि में उसके पुत्र पुरू की मृत्यु हो गई है। सूचना पाकर वह अपने परिजनों के साथ अपनी ससुराल यमुनापुरम पहुंची तो पता चला कि पति एवं इस महिला ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुत्र पुरू की हत्या कर दी और अंतिम संस्कार कर सबूत नष्ट कर दिए हैं। शव का न पंचनामा भरवाया गया और न पोस्टमार्टम कराया गया। उसको पुत्र के अंतिम दर्शन भी नहीं करने दिए गए। उसने पति एवं ससुराल वालों से यह बात कही तो अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed