फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hundreds of migrant workers depart from roadways buses

हाथरस: रोडवेज बसों से सैकड़ों प्रवासी श्रमिकों की रवानगी

Sun, 17 May 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hundreds of migrant workers depart from roadways buses
हाथरस: रोडवेज बसों से रवाना होते प्रवासी मजदूर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके जिलों के लिए रवाना किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर राजस्थान से आने वाले यूपी के प्रवासी मजदूरों के लिए हाथरस जिले को नोडल केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके जिलों के लिए रोडवेज बसों के माध्यम से रवाना किया जा रहा है। इसके लिए यहां प्रशासन ने अधिकारियों को नामित किया है। जिला प्रशासन ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से 83 बसों के द्वारा कुल 3,231 प्रवासी श्रमिकों की रवानगी की है, जिसमें से 97 प्रवासी (सुपौल बिहार राज्य) के तथा 3,134 प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश राज्य है।
उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद बदायूं के 202, शाहजहांपुर के 305, बरेली के 918, एटा के 30, कासगंज 46, रामपुर 92, अलीगढ़ के 43, पीलीभीत के 802, बिजनौर के 225, मुरादाबाद के 12, अमरोहा के 07, जालौन के 74, उन्नाव के 37, हरदोई के 38, ललितपुर के 19, बाराबंकी के 62, इटावा के 6, संभल के 82, गोरखपुर के 14, देवरिया के 17, कुशीनगर के 15, सिद्धार्थनगर का 01, संत कबीर नगर का 01, फिरोजाबाद के 28, आगरा के 10, मैनपुरी केए 6, फैजाबाद का 01, सुल्तानपुर के 11, अमेठी के 08, रायबरेली के 02, हापुड़ के 05 तथा बुलंदशहर के 15 प्रवासी श्रमिक को उनके गंतव्य स्थान के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना किया गया।
विज्ञापन

ट्रकों, टेंपों व अन्य साधनों से जाने वालों को उतारकर भेजा जा रहा बसों से
हाथरस। शासन स्तर से जिले की सीमाओं में से पैदल जाने वाले यात्रियों को वाहनों से भिजवाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिले की सीमाओं पैदल जाते हुए मिलने वाले प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बसों के माध्यम से भेजा रहा है। रविवार को जिला प्रशासन ने तमाम मजदूरों को मथुरा रोड, आगरा रोड से ट्रकों में से उतरवाया और भोजन कराकर रोडवेज बसों के माध्यम से उनके गांवों तक भेजने की व्यवस्था की। इन लोगों को इनके जिले के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed