{"_id":"5e9dcf928ebc3ed5575d0cf6","slug":"hathras-how-will-the-assessment-be-possible-letter-written-to-the-education-minister-hathras-news-ali231804619","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मूल्यांकन कैसे होगा संभव, शिक्षामंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मूल्यांकन कैसे होगा संभव, शिक्षामंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन ऐसे में सामाजिक दूरी रखते हुए मूल्यांकन कार्य करना काफी मुश्किल होगा। इस बात को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया ने शिक्षामंत्री को पत्र लिखा है।
डॉ. आमोरिया ने कहा है कि पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी की चपेट में है। हर रोज सैकड़ों मरीज इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। शासन प्रशासन अपनी पूरी ताकत के साथ इस समस्या से डटकर मुकाबला कर रहा है। उनका कहना है कि क्या मूल्यांकन केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन किया जा सकता है, जहां सैकड़ों लोग होते हैं। हाईस्कूल में परीक्षक दो ग्रुप में विज्ञान वर्ग व कला वर्ग में समूह बना के मूल्यांकन करते है, क्या यह संभव है।
अवार्ड शीट को भरने के लिए उसको कई हाथों से होकर जाना पड़ता है, क्या वह सुरक्षित रहेगी। जिले में चार तहसील हैं, जिसमें काफी सारे अध्यापक बाहर से हैं, जो लॉकडाउन में अपने घर से आकर मूल्यांकन कर सकते हैं। क्या सैकड़ों लोग जब एक साथ शौचालय का इस्तेमाल करेंगे, तब सभी सुरक्षित रह पाएंगे। कोरोना वायरस का संक्रमण समाप्त होने तक मूल्यांकन को स्थगित किए जाने की मांग की है।