{"_id":"6195407a45591a7a382b853e","slug":"hathras-houses-demolished-in-the-hope-of-construction-payment-not-received-from-government-shaphu-news-ali2783904157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निर्माण की आस में तोड़े मकान, सरकार से नहीं मिला भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निर्माण की आस में तोड़े मकान, सरकार से नहीं मिला भुगतान
विज्ञापन
हाथरस : टूटे हुए आवास को दिखाता लाभार्थी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भुगतान नहीं होने से कई लाभार्थियों के मकान अधूरे पड़े हैं। वहीं, कई पात्र परिवारों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जानकारी के अभाव में काफी लोग योजना से वंचित हैं।
कस्बा के मोहल्ला होलीगेट निवासी दौलतराम कुशवाह के खाते में आवास के लिए पहली किश्त ही आई थी किसी ने उनसे कह दिया कि सरकारी पैसा है आवास बनने के कुछ दिनों के बाद उनको लौटाना पड़ेगा। इससे डर कर उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया और उसके खाते में आई भी किश्त वापस भेजनी पड़ी। प्रधानमंत्री आवास के सत्यापन के लिए आई टीम के सामने भी उनकी यह हकीकत आई है फिर भी उनको आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार ऑन लाइन फॉर्म भरा है लेकिन उनका प्रधानमंत्री आवास योजना सूची आज तक नाम नहीं आया हैं। इनमें वह परिवार भी शामिल हैं जिनका नाम इस योजना की सूची नाम आने के बाद भी उनके खाते में एक भी किश्त नहीं आई है। कुछ ऐसे व्यक्ति है जिनकी दो किश्त तो किसी की एक किश्त आई है। कुछ परिवार ऐसे भी है जिनके परिवार के दो-दो सदस्यों के नाम प्रधानमंत्री आवास का पैसा आ चुका है और उन्होंने अपने आवास भी बनवा लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
- मैंने कई बार प्रधानमंत्री आवास के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा है, मेरा नाम प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में भी है लेकिन आज तक मुझे योजना की एक भी किश्त नहीं मिली है। - प्रमोद कुमार, सहपऊ
- मेेरे पास खेत आदि कुछ नहीं है। बाहर रहकर मजदूरी करता हूं। मैंने भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरा था लेकिन आज तक कोई पैसा नहीं मिला है। - कमल सिंह, सहपऊ
- हमारी दो किश्त आ चुकी हैं। मकान बन गया है लेकिन तीसरी किश्त का इंतजार है जिससे दरवाजे, खिड़की लगाकर प्लास्टर कराया जा सके। अभी हम किसी और के मकान पर में रह रहे हैं। - मुन्नी देवी
- मेरी अभी तक योजना के तहत एक ही किश्त आई है उससे सिर्फ आवास की नींव एवं दीवारें ही खड़ी हुई हैं। दूसरी किश्त का इंतजार है। राशि मिलने के बाद ही छत डाली जा सकेगी। - लोचन सिंह, सहपऊ
- अभी दो दिन पहले ही मेरी प्रधानमंत्री आवास के तहत दूसरी किश्त आई है। किश्त आने के बाद बुधवार को आवास पर छत डालने का काम शुरू किया है। -पाती राम, सहपऊ