फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: House-to-house cots in Sasni, health team not reaching

हाथरस : सासनी में घर-घर बिछी चारपाई, नहीं पहुंच रही स्वास्थ्य टीम

Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: House-to-house cots in Sasni, health team not reaching
ग्राम लुटसान में बुखार पीड़ित बहनों का हालचाल जानते पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां हर घर में कोई न कोई बीमार है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा। यहां तक कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के गांव में भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
क्षेत्र में एक घर की तीन सगी बहनें अंजली (15), लवली (14) व अंजू (13) बीमार हैं। तीनों पर चढ़ाने के लिए घर में बोतलें लटकी हुई है। 11 माह के राघव पुत्र सन्ने ने दो अक्तूबर को दम तोड़ दिया था। बीस माह के वंश पुत्र हुकम सिंह की भी 30 सितंबर को मौत हो गई थी। गांव में बुखार से हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

बीसी सखी शशी ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी है लेकिन किसी ने गांव में आने की कोशिश नहीं की। स्वयं सहायता समूह की मेठ यशोदा का कहना है कि मैंने बुखार के बढ़ते प्रकोप के बारे में संबंध अधिकारियों को अवगत करा दिया है। लेकिन संबंधित अधिकारियों ने गांव में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में हेमंत (20), पुष्पेंद्र (22), हरीओम (25), अनीता (32) व ओमवती (30) के अलावा दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं और झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। रविवार को जानकारी होने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही ने गांव का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने सीएमओ से वार्ता कर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर इलाज कराने की बात कही है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए भेजी जा रही है। झोलाछाप से इलाज कराना गलत है। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से आने जाने की सुविधा उपलब्ध है। गांव में पहले भी टीम भेज चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed