फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: House's seal on the proposal of millions of rupees for the development of the city

हाथरस : शहर के विकास को लाखों रुपये के प्रस्ताव पर लगी सदन की मुहर

Sat, 20 Mar 2021 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: House's seal on the proposal of millions of rupees for the development of the city
हाथरस : नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मंचासीन नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व ईओ। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर पालिका के सभागार में हुई। बैठक में पालिका की वर्ष 2021-22 की अनुमानित आय-व्यय का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने की।
बैठक में निर्माण अनुभाग व जलकल संस्थान के लिए आउटसोर्सिंग पर गाड़ी लेने, नगर पालिका के विभिन्न अनुभागों में आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों की आपूर्ति, बरातघर व सामुदायिक केंद्रों के निर्माण, सफाई व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग पर आपूर्ति, नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए होर्डिंग, यूनिपोल, बैनर, प्रचार-प्रसार पर कर लगाने, सार्वजनिक पटरी फुटपाथ पर थूकने व गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाने, मेडिकल कॉलेज के लिए 15 एकड भूमि देने, सीमा विस्तार में नगर पालिका में शामिल हुए क्षेत्रों में पथ प्रकाश के लिए 200 नग नये खंभे लगाने, व्यापारिक मदों पर लाइसेंस शुल्क की दरों में संशोधन करने, विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने सभी प्रस्तावों को ध्वनि मत से पारित करने के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूरा बोर्ड कंधे से कंधा मिलाकर नगर के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत है। यह बोर्ड की मेहनत का ही फल है, जिसकी वजह से नगर बदल रहा है। नये उभरते-संवरते हाथरस का उदय हो रहा है। संचालन मनोज गौतम ने किया। बैठक में सभासद प्रदीप शर्मा, अशोक गोला, प्रमोद शर्मा, संजय सक्सेना, नारायणलाल, विशाल दीक्षित, जाकिर अहमद, विनोद प्रेमी, अशोक शर्मा, बबिता वर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed