{"_id":"634b002cb193bf2fd44470e6","slug":"hathras-hotels-sports-parks-and-other-tourist-places-will-be-built-under-tourism-policy-hathras-news-ali3027380178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पर्यटन नीति के तहत बनेंगे होटल, खेल पार्क व अन्य पर्यटक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पर्यटन नीति के तहत बनेंगे होटल, खेल पार्क व अन्य पर्यटक स्थल
विज्ञापन
प्रशांत भारती
हाथरस। जिले में उद्यमियों से पर्यटन नीति के तहत होटल, खेल पार्क व अन्य पर्यटन से संबंधित निर्माण कार्यों को किए जाने के लिए प्रस्ताव लिए जाएंगे। इनमें से उन प्रस्तावों को स्वीकृति दी जाएगी, जिनके आधार पर जिले में पर्यटकों को बढ़ावा मिल सके। पर्यटन विभाग की ओर से इन प्रस्तावों पर उद्यमी को सब्सिडी भी दी जाएगी। स्टांप शुल्क पूरी तरह से माफ किया जाएगा।
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कई पहल शुरू कर दी गई है। अब पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए जिले उद्यमियों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। पर्यटन विभाग अब जिले के उद्यमियों के साथ मिलकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई लुभावने स्थलों को तैयार करने के प्रस्ताव बनाएगा। इसे लेकर विभाग की ओर से तैयारियां भी तेज कर दी गई है।
पर्यटन नीति के तहत खेल पार्क, होटल आदि ऐसे स्थलों को बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इस नीति के तहत कार्य करने वाले उद्यमियों को कुल लागत का 15 से 20 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं कन्वर्जन शुल्क और स्टांप शुल्क भी पूरा माफ किया जाएगा। पर्यटन विभाग नजदीकी जिलों में आने वाले पर्यटकों को हाथरस जिले से जोड़ने की कवायद में तेजी से जुट गया है। पूंजी निवेश के ऐसे प्रस्तावों को जल्द ही पर्यटन निदेशालय में भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
पर्यटन नीति के तहत तैयार होने वाले प्रस्तावों में उद्यमियों को अनुदान दिए जाने का प्राविधान है। जल्द ही कुछ उद्यमियों से पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रस्तावों को तैयार कर निदेशालय को भेजा जाएगा।
-विशाल, पर्यटन सूचना अधिकारी, हाथरस।