फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hot spot to village Gigala, ban on all kinds of activities

हाथरस: गांव गीगला को किया हॉट स्पॉट, सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक

Mon, 01 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hot spot to village Gigala, ban on all kinds of activities
हाथरस: सादाबाद के गांव गीगला में हॉटस्पॉट इलाके में दिशा निर्देश देते एसडीएम राजेश कुमार। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में हुई हत्या के मामले में जेल भेजे गए सादाबाद थाना क्षेत्र के एक अभियुक्त के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सादाबाद क्षेत्र के गांव गीगला को रविवार को हॉट स्पॉट कर दिया गया। पूरे गांव के गली मोहल्लों में बैरिकेडिंग कर रास्तों को लॉक कर दिया गया, जिससे कि इन क्षेत्रों में लोगों का आवागमन न हो सके । इधर, सादाबाद में कोतवाल सहित छह लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनके नमूने आदि भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए भेजे हैं।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि इस हॉट स्पॉट एरिया में सभी प्रकार की गतिविधियां अग्रिम आदेशों तक पूर्णत: बंद रहेंगी। इस एरिया में आवश्यक सेवाओं से संबंधित यथा आपूर्ति दवा, खाद्यान्न आदि दुकानों को सुबह नौ से शाम छह बजे तक दी जाने वाली छूट को अग्रिम आदेशों तक वापस ले लिया गया है। आवश्यक वस्तुएं दवा, खाद्यान्न, फल, दूध, सब्जी आदि की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि लोग घरों के अंदर ही रहें। घरों से बाहर न निकलें। सभी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी उनके घर तक कराई जाएगी। यदि हॉट स्पॉट क्षेत्र में कोई बेवजह घूमता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, गोविंदपुर चौकी इंचार्ज अरुण दुबे, आरआई देवीशरण शर्मा, लेखपाल महेश गौतम, सचिव सुजाता झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीगला से 15 लोगों को किया क्वारंटीन
सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र के गांव गीगला निवासी हत्यारोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद संक्रमित व्यक्ति के 15 परिवारीजनों, पड़ोसियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि गांव गीगला से 15 लोगों को हाथरस स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। यहां इनकी सैंपलिंग कराकर जांच की जाएगी। क्वारंटीन सेंटर भेजने वाली टीम में एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह, जुगेंद्र यादव, राहुल आदि थे।
पूरे गांव को किया गया सैनिटाइज
सादाबाद। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि हॉटस्पॉट हुए गांव गीगला को सैनिटाइज किया गया है। फायर बिग्रेड की गाड़ी द्वारा पूरे गांव में दवा का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन किया गया है। यहां के लोगों को भी सैनिटाइजर और मास्क के इस्तेमाल के लिए कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे
सादाबाद। गांव गीगला में स्वास्थ्य महकमे की टीम ने भी सर्वे किया। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और स्क्रीनिंग की। गांव के करीब 223 घरों का सर्वे किया गया। घर के सभी सदस्यों के नाम पते व उनकी बीमारी के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed