{"_id":"61cb5d7a3b3e4b752973fa8f","slug":"hathras-honored-the-girl-students-who-were-included-in-the-district-topper-of-up-board-hathras-news-ali2817574116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : यूपी बोर्ड की जिला टॉपर में शामिल रहीं छात्राओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : यूपी बोर्ड की जिला टॉपर में शामिल रहीं छात्राओं का किया सम्मान
विज्ञापन
हाथरस : जिले की टॉप टेन सूची में शामिल आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज की दो छात्राओं को सम्मानित करते प्रब?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2019-20 में जिले की टॉप-10 सूची में शामिल रहीं आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज की दो छात्राओं का मंगलवार को कॉलेज में सम्मान किया गया। यहां दोनों को प्रतीक चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर उत्साहवर्धन किया गया।
आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा श्रजन अग्रवाल व ऋत्विजा रजन सिंह ने वर्ष 2019-20 की यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में पांचवां व छठवां स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश सरकार द्वारा दोनों छात्राओं को एक-एक टैबलेट व 21-21 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया है।
इस कड़ी में मंगलवार को कॉलेज की प्रधानाचार्या रेखा कुमारी व प्रबंधक अजय कुमार गर्ग ने दोनों छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। प्रबंधक ने अपने संबोधन में सभी छात्राओं को ऐसे ही आगे बढ़कर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। संचालन शिक्षिका विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर, रेखा कुमारी, सुषमा सिंह, अमृता, उर्वशी, मीरा, ममता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद