फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Honored families of martyrs on Chaurachaura centenary year

हाथरस : चौरीचौरा शताब्दी वर्ष पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Fri, 05 Feb 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Honored families of martyrs on Chaurachaura centenary year
हाथरस : हाथरस ब्लॉक पर आयोजित चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों का स - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी जनक्रांति चौरी चौरा आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास खंड हाथरस कार्यालय में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। सूचना विभाग की एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से इसका प्रसारण दिखाया गया।
इस मौके पर सेठ हरचरन दास बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वंदे मातरम गीत, डीआरबी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की छात्रा मुस्कान ने स्वतंत्रता के संबंध में अपना वक्तव्य और सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने चौरी चौरा की घटना पर आधारित नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक हरिशंकर माहौर और डीएम रमेश रंजन ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद श्याम सिंह की पत्नी सुशीला देवी, ऑपरेशन रक्षक के दौरान पुलवामा में शहीद हुए रमेश कुमार की पत्नी अनीता देवी, शहीद फकीर चंद्र की पत्नी जुबैदा, ऑपरेशन रक्षक में शहीद मुनेंद्र सिंह ठेनुआं के पिता राजेंद्र सिंह ठेनुआं, ऑपरेशन रक्षक में शहीद भूपेंद्र सिंह की माता भगवती देवी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्ञान सिंह की पुत्रवधू संतोष अरोड़ा, सुरेश चंद्र शर्मा के पुत्र विष्णु नारायण शर्मा, रघुवीर सिंह के परिवारीजन राजकुमार, राम सिंह त्यागी के परिवारीजन बनवारी पं. तोताराम शर्मा के परिवारीजन मनोज कुमार शर्मा एवं गजेंद्र सिंह के परिवारीजन रतनेंद्र कुमार को पुष्प गुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अमर शहीदों की पत्नी और परिवारजन को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है। मुख्य अतिथि विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। सीडीओ आरबी भास्कर, एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा, जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल, जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह, बीडीओ यतेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed