फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hoardings, banners and posters of all political parties removed

हाथरस : सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर हटवाए

Sun, 09 Jan 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hoardings, banners and posters of all political parties removed
आचार संहिता लगते ही राजनेताओं के होर्डिंग्स उतरवाते एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, तहसीलदार अनिल कु - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होते ही तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार की शाम को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, तहसीलदार अनिल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामगोपाल और अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव ने नगर में जगह जगह लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स बैनर, पोस्टर और झंडों को कर्मचारियों की टीम के जरिए हटवाया।
जेसीबी के जरिए सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत खंभों, दीवारों आदि जगहों पर नगर के मुख्य बाजार से लेकर बस स्टैंड, एनएच, विनोवा नगर चौराहा सहित अन्य कई स्थानों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स को हटवाया गया, जिससे कि आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र से हर गली मोहल्ले से लेकर मुख्य बाजार, चौराहों, तिराहों से होर्डिंग्स बैनरों को उतरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में एडीओ पंचायत की निगरानी में हटवाए गए पोस्टर, बैनर
ग्रामीण इलाकों में भी एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम की निगरानी में विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे, पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स को हटवाया गया। एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों को बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है, ऐसे में इसका उल्लंघन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिसावर सहित अन्य कई गांवों में राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स को हटवाया।

कई नेताओं ने स्वयं हटाए अपने होर्डिंग्स, बैनर
आचार संहिता लागू होने की भनक लगते ही कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने स्वयं ही अपने अपने होर्डिंग्स को उतार लिया गया तो वहीं कई जगहों पर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के आसपास लगे होर्डिंग्स बैनर को स्वयं ही उतार लिया। इन दलों के नेताओं का कहना था कि वह आचार संहिता का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed