फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hindi should be made a language of employment

हाथरस : हिंदी को रोजगार देने वाली भाषा बनाया जाए

Fri, 17 Sep 2021 07:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hindi should be made a language of employment
हाथरस : रतन प्रकाश उपाध्याय, शिक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदी हमारे विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसके जरिये हम अपनी बात को सहजता और सुगमता से दूसरों तक पहुंचा पाते हैं। हमें दूसरी भाषाएं भी सीखनी चाहिए, लेकिन बातचीत हिंदी में ही करनी चाहिए। विज्ञान तकनीक की पढ़ाई भी हिंदी में होनी चाहिए। हिंदी को रोजगार देने वाली भाषा बनाना होगा। हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए सभी को आगे आना होगा। हिंदी मातृभाषा नहीं, बल्कि उससे अपनी संस्कृति भी जुड़ी है। यदि भाषा को छोड़ देंगे तो संस्कृति भी छूट जाएगी। संवाद
हिंदी संस्कृति व संस्कारों से जुड़ी भाषा है। इसे आगे बढ़ाने के लिए जन-जन का सहयोग चाहिए, ताकि हमारे नौनिहालों के मन में अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान का भाव जागे। बच्चों को लगता है कि हिंदी की कोई आवश्यकता नहीं है। युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए हिंदी को रोजगार देने वाली भाषा बनाना होगा।
विज्ञापन

-रतन प्रकाश उपाध्याय, शिक्षक
हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। हिंदी को संपूर्ण रूप से बढ़ाना होगा। हमें अपनी भाषा के प्रति संपूर्ण भाव दिखना चाहिए। कहीं भी किसी से बात करें तो हिंदी भाषा में करनी चाहिए। दूसरी भाषाओं का ज्ञान जरूरी है पर उसके प्रयोग से बचना चाहिए। शिक्षा में जितनी हिंदी भाषा सफल होगी, उतनी कोई भाषा नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र कौशिक, शिक्षक

हाथरस : सुरेंद्र कौशिक, शिक्षक।   संवाद

हाथरस : सुरेंद्र कौशिक, शिक्षक। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed