{"_id":"60636d5e8ebc3edb551fa6f4","slug":"hathras-high-speed-truck-kills-bike-rider-kills-hathras-news-ali259888119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बाईपास रोड इगलास चौराहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमगृह भेजा है। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
जनपद मथुुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग निवासी मनीष कुमार (24 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह किसी काम से हाथरस आए थे। रविवार की देर रात को वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच बाईपास पर इगलास रोड चौराहा के निकट ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया।