{"_id":"5ec034ce8ebc3e909b66aa11","slug":"hathras-help-reached-people-through-lock-down-hathras-news-ali233839486","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: -चिड़िया- के जरिए लॉकडाउन में लोगों तक पहुंची मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: -चिड़िया- के जरिए लॉकडाउन में लोगों तक पहुंची मदद
विज्ञापन
प्रशांत भारती
हाथरस। कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन की अवधि में हाथरस पुलिस का ट्विटर अकाउंट लोगों की मदद के लिए सार्थक साबित हुआ है। इस अकाउंट पर भी लोगों से दवा से लेकर भोजन तक की मदद मांगी है और संबंधित कोतवाली क्षेत्र से उसको मदद मुहैया कराई गई है। हालांकि ट्विटर पर आने वाली हर शिकायत की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। इस अकाउंट पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल द्वारा लिया जा रहा है।
हाथरस पुलिस द्वारा टिवटर एकाउंट की 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है। इस दौरान ट्विटर अकाउंट पर किसी भी प्रकार मदद व शिकायत मिलने पर मॉनीटरिंग करने वाले पुलिसकर्मी तत्काल संबंधित थाने को निस्तारण के लिए शिकायतों को भेज देते हैं। इन शिकायतों के निस्तारण में कार्रवाई का फीडबैक खुद पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल द्वारा लिया जाता है।
इन मामलों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाती है। लॉकडाउन अवधि में अन्य माध्यमों से तमाम शिकायतें पुलिस महकमे को भी मिलीं। लॉकडाउन अवधि में दवाओं की उपलब्धता व बीमारी को लेकर पांच लोगों ने ट्विटर पर शिकायत की। भोजन को लेकर भी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर शिकायतें पहुंचीं। इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
ट्विटर एकाउंट पर मिलने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाता है। इन शिकायतों को संबंधित थाने से कार्रवाई कराई जाती है। लॉकडाउन अवधि में दवाओं, बीमारी, भोजन आदि संबंधित शिकायतें मिली थी। इन शिकायतों का निस्तारण कराया गया है।
- गौरव बंसवाल, एसपी