फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Health of 48 roads of the district will improve in the financial year

हाथरस : वित्त वर्ष में जिले की 48 सड़कों की सुधरेगी सेहत

Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Health of 48 roads of the district will improve in the financial year
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जिले लोगों के लिए राहत की खबर है। जिले में 48 सड़कों की मरम्मत का रोडमेप तैयार हो गया है। इन सड़कों की मरम्मत में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोनिवि द्वारा बीस अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। मई में काम के शुरू होने की उम्मीद है। दस प्रतिशत टोकन मनी के रूप में बजट मिल गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में काफी सड़कें जर्जर हालत में है। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों के साथ समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता है। अब नई सरकार के गठन के बाद सड़कों के मरम्मत की प्रक्रिया को अधिकारी गति देने में जुटे हुए हैं। नए वित्तीय वर्ष में सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। उसके बाद मई में सड़कों की मरमत की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इन सड़कों पर होगा मरम्मत का काम
मागंरु सिखरा, सहपऊ, मुरसान जटोई राया मार्ग, गोपी गिलावली भुड़िया मार्ग, बल्देव मई खंदौली मार्ग, मथुरा सादाबाद से नगला रद्द ू मार्ग, कजरौठी से नगला पोदा मार्ग, खदौली मई रोड़, सादाबाद से अरौठ, मई कुरसंडा मार्ग, बहेटा से सुमेरपुर खुर्द मार्ग, भट्टपुरा मार्ग, बरामई मार्ग, हुसैनपुर खेड़ा सुल्तानपुर से अमोसी मार्ग, जाऊ इनायतपुर मार्ग, रतिभानपुर भैंकुरी, भिसी मिर्जापुर मार्ग से दौलतापुर मार्ग, पुरदिलनगर सिहोरी से रायपुर टप्पा मार्ग, जलेसर सिकंदाराराऊ मार्ग से नगला मांधाती मार्ग, कचौरा रजबाह की पटरी मार्ग, हसनपुर बारू से बलजीत गढ़ी मार्ग, रुहेरी से रघनिया मार्ग, हाथरस इगलास मार्ग से नयाबांस मार्ग, आरती से नरायनपुर बलजीत गढ़ी, सादाबाद पुरा मागऱ से नगला छीतर मार्ग बाया रायसिंह मार्ग, जीटीरोड से हीरापुर मार्ग, रायपुर टप्पा से हीरा सिंह नगला घासी मार्ग, हैथा रघुनाथपुर से रामनगर नगरिया मार्ग, मुरसान पटैनी पल्हावत मार्ग से सुरतिया मार्ग, सासनी से जलेसरी भोजगढ़ी तिलौठी मार्ग, सासनी कैलोरा से भोजगढ़ी मार्ग, सासनी अकराबाद से नगला केहरिया मार्ग, सासनी अकराबाद से विजय होते हुए तिलौठी मार्ग, वाहनपुर से हीरापुर मार्ग, किंदौली मार्ग, बसगोई से नगला बीरबल होते मिसिरिया मार्ग, रुस्तमपुर से दिनावली मार्ग, सासनी इगलास से बाया जिरौली मार्ग, चरमनपुर से तुरसैन मार्ग, नगला सुखराम से गढी जुलिया मार्ग, रोहई कोरना चमरुआ के दाऊजी कोटा मार्ग, समदपुर मार्ग पर मई से मरम्मत का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में 48 सड़कों पर मरम्मत का काम होगा। इसके लिए बीस अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास है। माना जा रहा है मई में काम शुरू होगा। इन सड़कों की मरम्मत में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। - राजेश कुमार, एक्सईएन लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed