फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Health department teams caring for 12 people admitted to Kovid-1 hospital in Mursan

हाथरस: मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में दाखिल 12 लोगों की देखभाल कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Tue, 12 May 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Health department teams caring for 12 people admitted to Kovid-1 hospital in Mursan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में 12 संक्रमित लोगों के भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के लोगों द्वारा कोरोना संक्रमितों का रूटीन चेकअप समय-समय पर किया जा रहा है। वहीं
प्रशासन भी इनकी निगरानी कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में हाथरस शहर के लाला का नगला का एक सब्जी विक्रेता दाखिल कराया गया था। उसे कोरना संक्रमित आने पर इस अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

था। उसके बाद इसी अस्पताल में उसके बेटे और सासनी के एक युवक को दाखिल कराया गया था। यह दोनों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तदुपरांत रविवार की रात्रि में अग्रसेन सेवा सदन में बने
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से यहां एक ही परिवार के नौ लोगों को दाखिल कराया गया।
यह नौ लोग इस हाथरस के कैंसर पीड़ित लकड़ी कारोबारी के परिजन हैं। इस तरह से मुरसान के इस अस्पताल में इस समय
12 लोग दाखिल हैं, जोकि कोरोना से संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनकी देखभाल कर रही हैं। वहीं मुरसान के इस हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के बाद परिसर के आसपास के लोग भी काफी चिंतित हैं। मुरसान के इस कोविड-1 हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित भर्ती होने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी भी हॉस्पिटल परिसर में जाने से डर रहे हैं। वहीं सादाबाद मुरसान मार्ग पर आने-जाने वाले लोग भी हॉस्पिटल से दूरी बनाए हुए हैं। मुरसान सीएचसी प्रभारी विजय आनंद का कहना है कि कोरोना संक्रमित लोगों की देखरेख स्वास्थ्य टीम समय समय पर कर रही है। क्षेत्र के अन्य गांव में भी टीम द्वारा चेकअप कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed