{"_id":"630103aaa92cac651d2ac4ef","slug":"hathras-health-department-preparing-for-chief-minister-s-visit-hathras-news-ali2985146126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त को जिले में आ सकते हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करनेे में जुट गया है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक करीब साढ़े 13 फीसदी लोगों ने ही टीका लगवाया है। शासन स्तर से टीकाकरण को प्रमुखता दी जा रही है।
हर दिन होने वाले टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि टीके की एहतियाती खुराक ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगे, इसको लेकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। कोरोना से बचाव के लिए यह तीसरी खुराक सभी को लगवानी चाहिए। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।