फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Headmaster suspended for not getting dyeing and repair done

हाथरस : रंगाई-पुताई व मरम्मत न कराने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

Thu, 29 Sep 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरससंविलियन विद्यालय मीतई की प्रधानाध्यापिका पर कंपोजिट ग्रांट के इस्तेमाल में लापरवाही बरतने और विभागीय आदेश की अवहेलना करने का आरोप है।प्रधानाध्यापिका को कंपोजिट ग्रांट के रूप में 2021-22 में 75000 रुपये दिए गए थे।

विज्ञापन
Hathras: Headmaster suspended for not getting dyeing and repair done

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय मीतई की प्रधानाध्यापिका पर कंपोजिट ग्रांट के इस्तेमाल में लापरवाही बरतने और विभागीय आदेश की अवहेलना करने का आरोप है। इस वजह से खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की संस्तुति पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
संविलियन विद्यालय मीतई नगर क्षेत्र हाथरस में श्याम प्यारी सिंह प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। प्रधानाध्यापिका को कंपोजिट ग्रांट के रूप में 2021-22 में 75000 रुपये दिए गए थे। इस धनराशि से उन्हें स्कूल की रंगाई-पुताई और मरम्मत का कार्य कराना था, लेकिन प्रधानाध्यापिका ने कोई कार्य नहीं कराया। बीईओ ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बीएसए को भेज दी।
विज्ञापन

विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करना और कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से विद्यालय में रंगाई-पुताई और टूटफूट की मरम्मत न कराने पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका को संविलियन विद्यालय अहियापुर कलां नगर क्षेत्र हाथरस से संबद्ध किया गया है। प्रधानाध्यापिका पर लगे आरोपों की जांच के लिए बीईओ गिर्राज सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed