फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras : Head, Block Head, Zip. Relatives of the chairman will not be able to do contract

हाथरस : प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिपं. अध्यक्ष के रिश्तेदार नहीं कर सकेंगे ठेकेदारी

Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras : Head, Block Head, Zip. Relatives of the chairman will not be able to do contract
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के परिजनों व रिश्तेदारों को पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों में ठेकेदारी का कार्य नहीं मिल सकेगा। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के कामों में जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों व परिजनों द्वारा किए जा रहे ठेके के कार्यों के बारे में शासन स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। इसे लेकर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने तीनों कार्यालयों से आख्या मांगी है, जिससे शासन को मौजूदा स्थिति के संबंध में रिपोर्ट भेजी जा सके।
शासन स्तर से अब निर्माण व विकास कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता को लेकर अहम कदम उठाया गया है। शासन को यह शिकायतें लगातार मिल रही थीं कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में जनप्रतिनिधियों के परिजनों व रिश्तेदारों द्वारा ठेकेदारी का कार्य किया जा रहा है। इस कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इन शिकायतों को शासन ने गंभीरता से लिया गया।
विज्ञापन

शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधान के रिश्तेदारों व परिजनों को निर्माण कार्य संबंधी कोई भी ठेका नहीं दिया जाए। शासन ने इस संबंध में सभी जिलों से आख्या भी मांगी है। डीपीआरओ जीडी जैन ने जिला पंचायत कार्यालय, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर को निर्देश दिए हैं कि अगर ऐसा कोई भी मामला संज्ञान में है तो तत्काल उसकी आख्या उपलब्ध कराई जाए, जिससे शासन को पूरी रिपोर्ट भेजी जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed