{"_id":"60806b608ebc3ebf8277c6c9","slug":"hathras-havan-to-end-corona-on-ramnavmi-sikandhra-rahu-news-ali2616015186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रामनवमी पर कोरोना के खात्मे के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रामनवमी पर कोरोना के खात्मे के लिए किया हवन
विज्ञापन
हाथरस : रामनवमी के पर्व पर माता के मंदिर में होता हवन।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
क्षेत्र में रामनवमी का पर्व कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में हवन कर देवी मां से कोरोना के खात्मे की कामना की। घर-घर कन्या-लांगुरा जिमाए गए और उन्हें सामर्थ्यानुसार दक्षिणा व उपहार दिए गए।
बुधवार की सुबह से ही मंदिरों में देवी की पूजा का दौर शुरू हो गया था। श्रद्धालु माता के भजन गाते हुए मंदिरों तक आए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। चना-हलुवा से देवी का भोग लगाया। नगर के मंदिर बगिया बारहसैनी में माता की पूजा पुजारी रोहिताश्व कुमार ने कराई।
मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज स्थित चामड़ माता मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने देवी को लाल चुनरी ओढ़ाकर उनकी पूजा की। नगर के कासगंज रोड स्थित सिद्धपीठ मंदिर पथवारी मंदिर पर भागवताचार्य सुभाष दीक्षित ने दोपहर को हवन की शुरुआत कराई, जोकि देर रात तक चलता रहा। पथवारी माता मंदिर पर देवी प्रतिमा के सोलह शृंगार किए गए। आयोजकों ने कोरोना काल के चलते मंदिरों में पूजा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। श्रद्धालुओं को मास्क वितरित किए गए और उनके हाथों को सैनिटाइजर से धुलवाया गया। कई मंदिरों पर फूलबंगला भी सजाया गया।
विज्ञापन
कोरोना के खात्मे की कामना को लेकर श्रद्धालुओं ने हवन भी किया। इसमें धर्मेंद्र शर्मा, वीरो लाला, महेश शर्मा, चेतन पंडित, जगदीश कश्यप ने आहुतियां दीं। रात्रिकालीन आरती में महिलाओं ने माता की महिमा के भजन गाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मंदिर कमेटी के जयंती प्रसाद, दीपक शर्मा, संदीप शर्मा, राकेश यादव, विनय शर्मा की टीम ने 10-10 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया।