फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras ranked second in electricity billing, officers praised

हाथरस : बिजली बिलिंग में दूसरे स्थान पर हाथरस, अफसरों ने दी शाबासी

Fri, 02 Jul 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras ranked second in electricity billing, officers praised
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग को भले ही राजस्व नहीं मिल पा रहा है। खास बात यह है कि उपभोक्ताओं को घर-घर बिल उपलब्ध कराने में दीक्षिणांचल विद्युत निगम में हाथरस दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। देहात में 92 प्रतिशत और शहर में 99 प्रतिशत बिलिंग का आंकड़ा पहुंच गया है। इस पर अफसरों ने बिलिंग एजेंसी की पीठ थपथपाई है। साथ ही अफसरों ने प्रो बिलिंग के काम में और तेजी लाने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को नए अधीक्षण अभियंता जगतराम ने कार्यभार संभाला। इसके साथ बिलिंग व राजस्व की समीक्षा की। समीक्षा में अफसरों ने पाया कि हाथरस दक्षिणांचल विद्युत वितरण कंपनी में दूसरे नंबर पर है। शहर से देहात तक दो लाख 90 हजार उपभोक्ताओं में से करीब दो लाख सत्तर हजार उपभोक्ताओं तक हर माह बिल पहुंच रहे हैं। बिलिंग में हाथरस में काम काफी अच्छा चल रहा है। अफसरों ने बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर प्रशांत सारस्वत की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

नवागत अधीक्षण अभियंता का किया स्वागत
हाथरस। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन की जिला कमेटी द्वारा नवागत अधीक्षण अभियंता जगतराम का बुके भेंटकर स्वागत किया। पदाधिकारियों से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विद्युत कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने राजाबाबू सारस्वत के नेतृत्व में स्वागत किया। इस मौके पर नरेंद्र दत्त गौतम, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राणा, अतुल रावत, सतेंद्रपाल सिंह, बृजरानी शर्मा, रजनेश कुदैशिया, मोहित चौधरी, कविता गर्ग, सुमन देवी, रिचा यादव, लता कुमारी, गीता वर्मा, रवि कुमार, राम कुमार चाहर, दुर्गेश कुमार, अर्पित अग्रवाल, धीरज रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed