फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras lagged behind Aligarh in power theft, also included in the list of top ten

हाथरस : बिजली चोरी में हाथरस अलीगढ़ से पीछे, टॉप टेन की सूची में भी शामिल

Mon, 25 Jan 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras lagged behind Aligarh in power theft, also included in the list of top ten
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में 40 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। इस कारण यह जिला शासन की टॉप टेन की सूची में शामिल है, लेकिन बिजली थाने के आंकड़ों के हिसाब से बिजली चोरी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में हाथरस अलीगढ़ से पीछे है, जबकि यह बिजली चोरी का ही नतीजा है कि सर्दी बढ़ने के साथ जिले के बिजलीघरों में उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं और धोखा दे रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर, देहात और कस्बों में बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी हो रही है। आए-दिन हो रहे विरोध के चलते टीमें चेकिंग के लिए जाने से कतरा रही हैं। स्थिति यह है कि ट्रांसफार्मरों से जितनी बिजली जा रही है, उसके हिसाब से बिजली महकमे को राजस्व नहीं मिल पा रहा। अफसरों ने फीडर वार चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद चोरी का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। अफसरों के कोप के भाजन से बचने के लिए टीमें हर रोज शहर और ग्रामीण क्षेत्र से चंद लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा देती हैं।
विज्ञापन

हाथरस में कम, अलीगढ़ में ज्यादा रिपोर्ट
हाथरस। आगरा में बिजली चोरी के 5,400 मामले दर्ज हुए। मथुरा में 4,419, फिरोजाबाद में 3,470, मैनपुरी में 5,423, अलीगढ़ में 6,920, हाथरस में 6,431, एटा में 1,271, कासगंज में 2,172 बिजली चोरी के मामले में वर्ष 2020 में बिजली थाने में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed