फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras Junction Kotwal suspended for negligence in murder of youth in Lakhnun

हाथरस: लाखनूं में युवक की हत्या के मामले में लापरवाही पर हाथरस जंक्शन कोतवाल निलंबित

Thu, 13 Feb 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras Junction Kotwal suspended for negligence in murder of youth in Lakhnun
लापरवाही पर हाथरस जंक्शन कोतवाल निलंबित
विज्ञापन

लाखनूं में अलीगढ़ निवासी युवक की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप
अब एसओजी प्रभारी को हाथरस जंक्शन थाने की दी गई जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव लाखनूं में अपनी ससुराल में आए युवक की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ने हाथरस जंक्शन के कोतवाली निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर अब हाथरस जंक्शन थाने की कमान एसओजी प्रभारी विनोद कुमार को दी गई है।
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र की एकता कॉलोनी निवासी पवन की हाथरस जंक्शन के गांव लाखनूं में ससुराल थी। नौ फरवरी की रात को उसका शव ससुराल में एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण स्ट्रगुलेशन आया। इसे लेकर पवन के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर ही उसका हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन इलाका पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और न ही उनकी शिकायत पर ध्यान दिया।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि पवन के परिजनों ने जो तहरीर दी थी, उसमें सुसराल पक्ष के लोग नामजद किए गए थे, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलाव कर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी शिकायत एसपी तक पहुंची। एसपी ने जानकारी ली तो शिकायत सही पाई। इसके बाद मृत युवक के ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए गए, लेकिन पुलिस खाली हाथ ही रही। इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने एसएचओ हाथरस जंक्शन लक्ष्मण सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एसओजी प्रभारी विनोद कुमार को हाथरस जंक्शन का नया कोतवाल बनाया है। एसपी गौरव बंसवाल ने बताया कि लाखनूं ससुराल में आए युवक की मौत के मामले को शिथिलता बरतने पर इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। उनके स्थान पर विनोद कुमार को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed