फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hasayan immersed in Shiva devotion due to the movement of Kanwariyas

हाथरस : कांवड़ियों की आवाजाही से शिव भक्ति में डूबा हसायन

Sun, 31 Jul 2022 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hasayan immersed in Shiva devotion due to the movement of Kanwariyas
हाथरस : सावन के तीसरे सोमवार से पहले कांवड़ में गंगाजल लेकर जाते कांवड़िये। संवाद - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

श्रावण मास के तीसरे सोमवार से पहले कांवड़ियों के जत्थे फिर से कांवड़ों में गंगाजल लेकर निकल पड़े हैं। सड़कों पर कांवड़ियों की कतारें नजर आ रही हैं। पूरा वातावरण कांवड़ियों द्वारा किए जा रहे बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। सोमवार तक यह कांवड़िये अपनी मंजिल पर पहुंचकर ताजा गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

कस्बे में सोरों के कछला और लहरा घाट की तरफ से कांवड़िये सजी-धजी कांवड़ में गंगाजल लाते दिखाई दे रहे हैं। मथुरा-बरेली राजमार्ग पर कांवड़ियों की कतारें लग रही हैं। कांवड़ियों की सेवा-सुश्रुसा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों के आराम करने से लेकर उनके लिए दवा और खाने-पीने के सामान तक की व्यवस्था की गई है। शिविरों की वजह से पूरा माहौल शिव भक्ति के गीतों और भजनों की प्रस्तुतियों से गूंज रहा है। शिविर लगाने वालों में कांवड़ियों की सेवा को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed