{"_id":"62fd29f98b42aa1c2e615ac0","slug":"hathras-happy-family-day-will-be-celebrated-at-all-health-and-wellness-centers-hathras-news-ali2983383137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मनेगा खुशहाल परिवार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मनेगा खुशहाल परिवार दिवस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में अब सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला महिला अस्पताल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) सहित 25 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और दो शहरी पीएचसी पर इस दिवस का आयोजन किया जाता है। अब 84 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी इस दिवस का आयोजन किया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह के नेतृत्व में इस बार से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। इसमें आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की लक्षित समूह की महिलाओं की लाइन लिस्टिंग करती हैं।
आशा गृह भ्रमण के दौरान लक्षित समूह के उन दंपती को चिन्हित करती हैं, जो परिवार नियोजन के किसी भी साधन को नहीं अपना रहे हैं। वह उनकी काउंसिलिंग कर उन्हें बास्केट ऑफ च्वाइस में मौजूद साधनों की जानकारी देती हैं। इन साधनों को अपनाने को लेकर कोई भ्रांति होती है तो उसे भी दूर करने का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि अंतराल विधियों को अपनाने में यूपी हेल्थ बोर्ड के अनुसार हाथरस जिला मंडल में प्रथम व प्रदेश में छठवें स्थान पर है। इस दिवस को सफल बनाने में यूपी टीएसयू की अहम भूमिका रहेगी। संवाद