फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Happiness turned into mourning, fog raging for hours

हाथरस: मातम में बदल गई खुशिया, घंटों मचा रहा कोहरा

Sat, 04 Jul 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Happiness turned into mourning, fog raging for hours
हाथरस: आग लगने के बाद मारूती वैन को रोड से हटाते एनएचएआई के कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

धीरज व डौली की शादी की खुशिया मातम में बदल गई। शादी के चार दिन बाद ही इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली। एक साथ तीन लोगों की मौत से पहले घटनास्थल और जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर घंटों चीख-पुकार मची। तीनों मृतकों व घायलों के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई, जिसने भी हादसे के बारे में सुना, वह मातम में डूब गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
नगला तुंदला में 29 जून को हुई शादी वाले घर में काफी खुशी का माहौल था। धीरज अपनी पत्नी को पग फेरे की रस्म कराने के लिए उसके मायके लेकर जा रहा था। उसके साथ वैन में उसके रिश्तेदार व जानने वाले थे। सभी काफी खुशी के साथ जा रहे थे, लेकिन इनकी खुशियों को किसी की नजर लग गई और वैन में आग लगने के कारण धीरज के जीजा, शादी कराने वाले बिचौलिया और पड़ौस के वैन चालक युवक की मौत हो गई। इन तीन मौतों से तीन परिवारों की खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मृतकों व घायलों के परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। जिला अस्पताल परिसर में जमा महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतकों के परिजन बदहवास थे, जिन्हें उनके साथ आए लोग समझाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों ने हादसे को लेकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई चल रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ईको कार व उसके चालक हमारे में कब्जे में है।
-प्रदीप जादौन, एसएचओ कोतवाली चंदपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed