फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hand pumps are bad, toilets could not be constructed

हाथरस : हैंडपंप पड़े हैं खराब, शौचालय का नहीं हो सका निर्माण

Sat, 05 Nov 2022 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hand pumps are bad, toilets could not be constructed
हाथरस : शहर के वार्ड संख्या तीन के नाई का नगला में गंदगी और जल भराव और खराब हैंडपंप। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर तीन के इलाको में अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। बारिश में लोग जलभराव का दंश झेल रहे हैं। बजट के अभाव में विकास कार्य रफ्तार नहीं पकड़ सका है। इस कारण लोगों को आज भी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के वार्ड संख्या तीन में नाई का नगला, निर्भय नगर, नवीपुर खुर्द आदि इलाके आते हैं। इन इलाकों में आज भी लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड में 28 गलियां हैं। इसमें केवल 11 गलियों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन की वजह से सड़क जर्जर हालत में है। जगह-जगह सड़क में गड्ढे हो गए हैं। वार्ड में करीब 28 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से आधे हैंडपंप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। नगर पालिका की पथ प्रकाश व्यवस्था भी सही नहीं है। हालांकि ईईएसएल की लाइटों की समय-समय पर मरम्मत हो रही है। वार्ड में सार्वजनिक भूमि न होने के कारण शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। इसके अलावा बिजली की लाइनें जगह-जगह झूल रही हैं। इस कारण लोगों को आए-दिन बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाशिंदों की व्यथा
सभासद ने वार्ड में काम कराने के पर खानापूर्ति की है। वार्ड में तमाम समस्याओं का अंबार है। इस कारण मुश्किलों से जूझना पड़ रह है। सबसे ज्यादा परेशानी पानी निकासी के इंतजाम न होने के कारण हो रही है। सभासद को 10 में से चार नंबर दे सकते हैं।
-सतीश माहौर
हमारे इलाके में सड़क जगह-जगह जर्जर हालत में है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। कई बार गुहार लगाई, लेकिन आज तक समस्याएं दूर नहीं हुई हैं। सभासद को 10 में से पांच नंबर देते हैं।
-प्रकाशदीप वर्मा
वार्ड में जगह-जगह बिजली की लाइनें झूल रही हैं। अमृत योजना की पाइप डालने की वजह से जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। सभासद को हम 10 में से छह नंबर देते हैं।
-रूपकिशोर
हमारे इलाके में जगह-जगह सड़क जर्जर हालत में है। हैंडपंप खराब हैं। पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। सड़क जर्जर होने के चलते आए दिन लोग चोटिल भी हो रहे हैं। समस्याओं को दूर करने के नाम पर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। सभासद को 10 में से पांच नंबर देते हैं।
-पवन कुमार
एक तरफ सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं पालिका व सभासद द्वारा कामकाज में ढुलमुल रवैया अपनाया गया है। इस कारण कई समस्याओं का अंबार है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। सभासद को 10 में से चार नंबर देते हैं।

-गुलफाम
मेरे द्वारा वार्ड में 11 सड़कों का निर्माण कराया गया है। हैंडपंप रिबोर का कार्य पालिका प्रशासन ने नहीं कराया है। करीब 40 लोगों के पीएम आवास योजना के तहत आवास बनवाए हैं। वार्ड में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इसके अलावा कई कई महीने से वृद्धा व विधवा पेंशन लोगों की नहीं मिल रही है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से सहयोग के नाम पर खानापूर्ति की गई है। इस कारण विकास का पहिया नहीं घूम सका है।
-रामवती माहौर, सभासद वार्ड संख्या तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed