फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: hand pump bad, roads in bad condition, condition of ward 10 is bad

Hathras: हैंडपंप खराब, सड़कें बदहाल, वार्ड 10 का बुरा है हाल

Sat, 12 Nov 2022 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 05:00 AM IST
सार

शहर के वार्ड संख्या 10 में लाला का नगला, विद्यापति नगर, बालापट्टी आदि इलाके आते हैं। इनमें अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज हो रही है। इस कारण पानी सड़कों पर सुबह व शाम में बहता है।

विज्ञापन
Hathras: hand pump bad, roads in bad condition, condition of ward 10 is bad
लाला का नगला में लगे कूड़े के ढेर और व्याप्त गंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के वार्ड संख्या 10 में कूड़े के ढेर और गंदगी से लोगों का हाल-बेहाल है। कई सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है और जो सड़कें बनी भी हैं, अमृत योजना के तहत हुई खोदाई से उनमें गड्ढे हो गए हैं। हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शहर के वार्ड संख्या 10 में लाला का नगला, विद्यापति नगर, बालापट्टी आदि इलाके आते हैं। इनमें अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज हो रही है। इस कारण पानी सड़कों पर सुबह व शाम में बहता है। इस कारण मार्ग पर जलभराव भी होता है। इसके अलावा लाइटें बंद हैं। इस कारण पथ प्रकाश व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


इन इलाकों में करीब सात सड़कें जर्जर हालत में हैं। इन सड़कों का निर्माण न होने के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। साथ ही पानी निकासी के लिए कुआं बना हुआ है। इसके बाद भी पोखर पानी से लबालब हैं। खुले स्थानों पर लोगों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। कई इंडिया मार्क हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में 12 सड़कों का निर्माण कराया गया है। अमृत योजना की पाइप लाइन के लीकेज की वजह से खासी परेशानी हो रही है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। लीकेज के चलते घरों तक पानी नही पहुंच रहा है। बजट के अभाव में करीब सात गलियों का निर्माण नहीं हो सका है। लाला का नगला में बरातघर और आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण कराया गया है। 10 नए हैंडपंप लगवाए गए हैं। जाटव समाज के श्मशान का सौंदर्यीकरण कराया है। पानी निकासी के लिए कुआं बनवाया गया है। करीब 50 लोगों के पीएम आवास योजना के तहत आवास बनवाए गए हैं। -शहीद कुरैशी सभासद, वार्ड संख्या 10

बाशिंदों की व्यथा
वार्ड में जगह-जगह कूड़ के ढेर लगे हैं। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज हो रही है। इस कारण बिन बारिश जलभराव हो रहा है। सभासद ने कई बार अधिकारियों को बताया है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। हम सभासद को 10 में से छह नंबर देते हैं। -अनीस

-वार्ड में खुले स्थानों पर गंदगी का अंबार है। सड़कें जर्जर हालत में हैं। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। जलभराव के चलते डेंगू का डर सता रहा है। पानी की निकासी के लिए कुआं बना है। इसके बाद भी पानी की निकासी नहीं हो रही है। सभासद को 10 में से चार नंबर देते हैं। -सलीम, ठेकेदार

कई गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण गलियों में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। अमृत योजना की पाइप लाइन लीकेज से खासी मुश्किलें हो रही है। बिजली की लाइनें झूल रही हैं। सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। हम सभासद को 10 में से पांच नंबर देते हैं। -आमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed