फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Half a dozen people injured in fierce fighting on two sides for playing DJ

हाथरस : डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Fri, 12 Feb 2021 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Half a dozen people injured in fierce fighting on two sides for playing DJ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंघी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। यहां हुए पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
बाईपास रोड स्थित नगला सिंघी निवासी योगेंद्र के परिवार में शादी का कार्यक्रम था। यहां पर डांस करने के लिए डीजे भी लगा था। सब लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बीच पड़ोस के युवक सुरेश ने डांस के दौरान कुछ कह दिया। इस बात को लेकर दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते वहां लाठी-डंडे चलने लगे। गांव में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों में पिंकी पत्नी योगेंद्र, कृष्णा देवी पत्नी प्रमोद, शकुंतला देवी पत्नी रमेश, रीना देवी पत्नी शिव कुमार, शांति देवी पत्नी सुरेश चंद्र व ज्योति देवी पत्नी विजय कुमार के नाम शामिल हैं। यहां से पुलिस ने एक पक्ष के सुरेशचंद्र, बंटी, मनोज, हरिओम, अजय, रमेशचंद्र निवासी नगला सिंघी और दूसरे पक्ष के टिंकू निवासी मईनाथ मडराक अलीगढ़ को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed