फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hacked Facebook ID by cheating two people for 65 thousand rupees

हाथरस: फेसबुक आईडी हैक कर दो लोगों से की 65 हजार रुपये की ठगी

Sun, 10 May 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hacked Facebook ID by cheating two people for 65 thousand rupees
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अक्रूर इंटर कॉलेज के शिक्षक की फेसबुक आईडी हैक कर किसी शातिर ने उनके दो दोस्तों से 65 हजार रुपये की ठगी कर ली। इसकी जानकारी शिक्षक को हुई तो उनके होश उड़ गए और फिर इस संबंध में पुलिस की साइबर सैल में शिकायत की है।
आगरा रोड आशीर्वाद कॉलोनी निवासी योगेंद्र कुमार उर्फ योगी जी अक्रूर इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। इस वक्त उनकी ड्यूटी मूल्यांकन में लगी है। किसी शातिर व्यक्ति ने उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया और फिर उसके माध्यम से उनके मित्र श्याम सिंह निवासी आशीर्वाद कॉलोनी से 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। ऐसा ही कुछ हैकर ने उनके दूसरे साथी तरुण कुमार, जोकि आगरा में पुलिस में तैनात हैं से तीन बार में 50 हजार (20+15+15) रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठग लिए।
विज्ञापन

इस संबंध में जब श्याम सिंह और तरुण कुमार ने योगेंद्र कुमार को फोन किया तो उनके होश उड़ गए। वह बार-बार यही कह रहे थे कि उन्होंने तो किसी से फेसबुक पर बात नहीं की और न हीं रुपये मांगे। किसी ने उनकी फेसबुक आईडी को हैक करके उनके दोस्तों को शिकार बनाकर 65 हजार रुपये ठग लिए। साइबर सैल प्रभारी सुबोध मान ने बताया कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed