{"_id":"62aa22777246da24c41fb0d2","slug":"hathras-grant-taken-housing-not-built-now-in-danger-of-recovery-hathras-news-ali293965461","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अनुदान ले लिया, आवास बनवाया नहीं, अब वसूली का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अनुदान ले लिया, आवास बनवाया नहीं, अब वसूली का खतरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के 403 लाभार्थियों ने आवास निर्माण की दूसरी किस्त लेने के बावजूद अभी तक लिंटर डालने का कार्य पूरा नहीं कराया है। इसे लेकर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से इन लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत गरीब तबके के लोगों को आवास निर्माण के लिए शासन स्तर से सब्सिडी (अनुदान) मुहैया कराया जाता है। आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं, जिससे गरीब लोग अपने घर के सपने को पूरा कर सकें। शासन की ओर से प्रथम किस्त में 50 हजार रुपए , दूसरी किस्त में 1.5 लाख रुपये और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं।
हैरानी की बात यह है कि जिले 403 लाभार्थियों ने लिंटर डालने के लिए दूसरी किस्त की धनराशि ले ली, लेकिन अभी तक इस धनराशि से निर्माण कार्य को पूर्ण नहीं कराया है। सत्यापन में यह हकीकत सामने आई है। डूडा की ओर से अब इन लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। आवास निर्माण पूर्ण न करने की स्थिति में इनसे धनराशि की वसूली की जाएगी। योजना के जिला समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि इन सभी लाभार्थियों को नोटिस जारी कर संपर्क किया जाएगा और निर्माण को पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संवाद