{"_id":"626c367d8989a30fec12ee3f","slug":"hathras-gram-panchayats-will-be-able-to-apply-directly-for-the-construction-of-the-funeral-site-hathras-news-ali2904324152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतें सीधे कर सकेंगी आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतें सीधे कर सकेंगी आवेदन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए अब ग्राम पंचायतें सीधे पोर्टल के माध्यम से निर्माण के लिए धनराशि को आवेदन कर सकेंगी। इसे लेकर अब पोर्टल पर सुविधा शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायतों को पोर्टल पर खाली भूमि और भूमि के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके आधार पर शासन अपने स्तर से सत्यापन कर धनराशि का आहरण करेगा।
शासन स्तर से अब तक ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए जिला स्तर पर लक्ष्य का निर्धारण किया जाता था। इसके बाद यहां जिला स्तर ग्राम पंचायतों का चयन कर शासन को अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए सूची स्वीकृत भेजी जाती थी। इसके बाद धनराशि का आहरण शासन स्तर से सीधे ग्राम पंचायत के खाते में किया जाता था। अब शासन स्तर से अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के पोर्टल पर आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है।
अब अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतें सीधे पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इन ग्राम पंचायतों को आवेदन के दौरान अंत्येष्टि स्थल की रिक्त भूमि का फोटो अपलोड करना होगा। इसके साथ ही भूमि संबंधी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। शासन स्तर से सत्यापन के बाद निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने के साथ ग्राम पंचायतें अब सीधे आवेदन कर सकेंगी। संवाद