फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gram Panchayat does not have the account of development

हाथरस : ग्राम पंचायत के पास नहीं है विकास का हिसाब

Sun, 22 Jan 2023 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Gram Panchayat does not have the account of development
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। वित्तीय वर्ष 2020-21 में हुए विकास कार्यों का ग्राम पंचायत के पास कोई हिसाब नहीं है। ग्राम पंचायत लेखा परीक्षा विभाग को विकास कार्यों का अभिलेख नहीं उपलब्ध करा पा रही है। इसे लेकर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने संबंधित एडीओ पंचायतों को लेेेखा परीक्षा विभाग को अविलंब दस्तावेज उपलब्ध कराने की चेतावनी दी है।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में दी जाने वाली धनराशि का विकास कार्यों में होने वाले व्यय का लेखा परीक्षा विभाग अंकेक्षण कर रहा है। ऑनलाइन अंकेक्षण में यह संज्ञान में आया कि परीक्षा कार्यालय से 463 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 322 ग्राम पंचायतों की योजना बनाई गई है। यह योजना जनवरी, 2023 तक है। लेखा परीक्षा कार्यालय से सितंबर 2022 से दिसंबर 2022 तक कुल 263 इंटीमेशन भेजे गए लेकिन 100 ग्राम पंचायतों ने इसके सापेक्ष खर्च हुई धनराशि के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड सासनी एवं सिकंदराराऊ में प्राप्त अभिलेखों के सापेक्ष अंकेक्षण विवरण की प्रगति काफी कम पाई गई। वहीं, अंकेक्षण विवरण तैयार न होने पर पंचायतीराज निदेशालय द्वारा नाराजगी भी जताई गई है। समीक्षा के दौरान लेखा परीक्षा विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इंटीमेशन भेजे जाने के बाद भी ग्राम पंचायतों द्वारा अभिलेख प्राप्त नहीं कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को चेतावनी देते हुए कहा है कि प्राप्त इंटीमेशन के सापेक्ष अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित करें। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कहा है कि जिस सचिव ग्राम पंचायत द्वारा अभिलेख नहीं दिए जाते हैं तो उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए। अभिलेख न दिए जाने की स्थिति में संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विकास खंड - ग्राम पंचायत - भेजी गई सूचना- पूर्ण अभिलेख प्राप्त - आंशिक अभिलेख प्राप्त - कोई भी अभिलेख प्राप्त नहीं
हसायन - 69 - 40 - 1 - 5 - 34
हाथरस - 72 - 42 - 7 - 28 - 7
मुरसान - 81 - 0 - 0 - 0 - 0
सादाबाद - 58 - 38 - 5 - 5 - 28
सासनी - 82 - 67 - 67 - 0 - 0
सहपऊ - 51 - 26 - 2 - 4 - 20
सिकंदराराऊ - 50 - 50 - 39 - 0 - 11
कुल -- 463- 263 - 121 - 42 - 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed