फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Graduation second, third and masters examination will start from today

हाथरस : आज से शुरू होगी स्नातक द्वितीय, तृतीय व परास्नातक की परीक्षा

Sat, 30 Apr 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Graduation second, third and masters examination will start from today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शनिवार से स्नातक द्वितीय, तृतीय और परास्नातक के विद्यार्थियों की परीक्षा की शुरुआत होगी। इस बार डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने जिले के डिग्री कॉलेजों के लिए बागला डिग्री कॉलेज और राजकीय डिग्री कॉलेज सादाबाद को नोडल केंद्र बनाया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की परीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिलेभर के डिग्री कॉलेजों में तैयारियों का दौर चला। आज शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने कॉलेजों में प्रवेश पत्र लेने के लिए पहुंचे। जिलेभर के 37 डिग्री कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज के नोडल केंद्र को 27 डिग्री कॉलेज और राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद को 10 डिग्री कॉलेजों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। बागला डिग्री कॉलेज के नोडल केंद्र प्रभारी डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि शनिवार को स्नातक द्वितीय, तृतीय और परास्नातक के विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐनवक्त पर आए प्रवेश पत्र
शनिवार से परीक्षा शुरू होनी है, लेकिन शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कॉलेजों के लॉगिनों पर प्रवेश पत्र अपलोड किए गए, जिन्हें विद्यार्थियों के लिए कॉलेज संचालकों ने लोड किया। बागला डिग्री कॉलेज में भी काफी बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश पत्र लेने पहुंचे। इससे पहले कॉलेज के कर्मचारी प्रवेश पत्र लोड करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed